छत्तीसगढ़

CG Assembly Election 2023: महिला मतदाताओं को वोट देना होगा आसान, बनाए गए पिंक बूथ, सुरक्षा को लेकर किए खास इंतजाम

CG Assembly Election 2023: विधान चुनाव में मतदान के प्रति जागरूक करने लिए एक ऐसा अलग बूथ बनाया गया जिसका नाम पिंक बूथ रखा गया है। इस बूथ में सिर्फ महिलाएं ही वोट डाल पाएंगी। इस बूथ की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें प्रेजाइडिंग ऑफिसर, पोलिंग ऑफिस और सभी मतदान कर्मी महिलाएं ही होंगी। यहां महिला पुलिस जवान ही तैनात रहेंगी। मोहला मानपुर विधानसभा में विकलांक, आदर्श युवा सहित पिंक बूथ खोला गया है। इलाकों में जहां पर मतदाताओं की संख्या ज्यादा है वहां पर पिंक बूथ बनाया गया है ।

मतदान कर्मी का कहना है कि ज्यादातर महिलाएं भीड़- भाड़ के कारण मतदान करने से कतराती हैं। खासकर महिला युवा मतदाता भीड़-भाड़ को देखते हुए मतदान नहीं कर पाती हैं। पिंक बूथ पर वे कभी भी जाकर मतदान कर पाएंगी। महिलाओं को चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है जिसे वे पूरी निष्ठा से कराएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button