छत्तीसगढ़

बिलासपुर: 200 नग साड़ी पुलिस ने की जब्त, ड्राइवर फरार…

बिलासपुर। कोटा पुलिस ने पेट्रोलिगके दौरान ग्राम जोगीपुर-भैंसाझार नहर किनारे 200 नग साडी करीबन 2,40,000 रुपए लावारिस हालत में जब्त किया।

दरअसल, एसपी संतोष सिंह के द्वारा कानून एवं सूरक्षा व्यवस्था डियूटी तथा विधान सभा चुनाव के मददेनजर जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिग करने निर्देशित किया गया है। इसी के तहत थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के द्वारा कोटा टीम के साथ कोटा बिलासपुर मार्ग पर चेक पोस्ट लगाकर सघन चेकिग करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिग भी की जा रही है।

8 नवंबर को पेट्रोलिग दौरान सूचना मिला की एक सफेद रंग के सोल्ड पिकअप का चालक जोगीपुर-भैंसाझार नहर किनारे छोटे-छोटे 15-20 गठ्ठे को पिकअप में लोड रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने दौरान पिकअप चालक पुलिस को देखकर पिकअप को लेकर भाग गया। मौके पर 17 नग गठ्ठे मिला। जिसे समक्ष गवाहन गठ्ठे को खोलकर चेक करने पर उक्त गठ्ठे के अंदर लाल, नीले, पीले, भूरे रंग के कुल 200 नग साड़ी मिले। मौके पर विधिवत‌ गवाहों के समक्ष 200 नग साड़ी कीमती करीबन 2,40,000 रुपए (दो लाख चालीस हजार रुपए) को लावारिस हालात में मिलने से धारा 102 जाफौ के तहत जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button