छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: सुरक्षाबलों के सर्च ऑपरेशन के बाद बड़ा खुलासा, नक्सलियों ने जमीन के अंदर बनाया ऐसा सुरंग, वीडियो देखकर आप रह जाएंगे हैरान

दंतेवाड़ा: प्रदेश के बीजापुर​ जिले में मंगलवार को एक बार फिर नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। नक्सली अटैक के दौरान डीआरजी के 3 जवान शहीद हो गए और 14 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर नक्सलियों का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां जवानों को नक्सलियों द्वारा खोदी गई सुरंग मिला है। जो गाजा में बनी हमास के सुरंगो से मेल खाती है।

डीआरजी ने नक्सलियों द्वारा बनाए गए सुरंग को ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 20 मीटर लंबी चौड़ी यह सुरंग को टेकलगुड़ेम अटैक के बाद छिपने के लिए बनाई थी। जिसके बाद जवानों ने इस सुरंग को ध्वस्त कर दिया है। सुरंग का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि सोमवार को एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच बीजापुर में मुठभेड़ हो गई। इस घटना में तीन जवानों शहीद हो गए और 14 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी ओर जवानों ने छ नक्सलियों को भी मार गिराया है। जिसके बाद अब सुरक्षाबल एक्शन मोड पर आ गई है और अब लगातार अभियान चला रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button