छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में पार्षदों और मेयर का शपथ ग्रहणः महापौर जीवर्धन चौहान व नवनिर्वाचित 48 पार्षद ने ली पद की शपथ

वित्तमंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

रायगढ़ टॉप न्यूज 08 मार्च। नगरीय निकाय चुनावों में बीजेपी की जीत के बाद अब नवनिर्वाचित पार्षदों और महापौर का शपथ ग्रहण हो रहा है। शनिवार को रायगढ़ नगर निगम के पार्षद और मेयर का शपथ ग्रहण हुआ। रायगढ़ नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान व नवनिर्वाचित 48 पार्षद ने पद की शपथ ली। वित्तमंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की मौजूदगी में पंजरी प्लांट स्थित निगम ऑडिटोरियम में दोपहर 3 बजे महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button