छत्तीसगढ़
Raipur Nigam: ढेबर को हराने का गिदवानी को मिला इनाम, MIC में मिली जगह, जानिए और किसे बनाया गया सदस्य…

नितिन नामदेव, रायपुर। रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने आज नगर निगम मुख्यालय के प्रथम तल पर स्थित महापौर कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की. इस दौरान उन्होंने नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) के 14 सदस्यों की सूची जारी की. खास बात यह है कि पूर्व महापौर एजाज ढेबर को हराने वाले अमर गिदवानी को भी MIC सदस्य बनाया गया है.



