छत्तीसगढ़
कर्नाटक: कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए सिद्धारमैया : राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का पेश किया दावा, 20 को शपथ समारोह, सोनिया, राहुल, प्रियंका, भूपेश बघेल समेत कई नेताओं को भेजा न्योता
Karnataka New CM : कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार गुरुवार शाम को बेंगलुरु पहुंचे, जिसके बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई. सीएलपी नेता चुने जाने के बाद सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. शपथ समारोह 20 मई को दोपहर 12.30 बजे बेंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम में होगा.
राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को टीम के सदस्यों के साथ शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया. सिद्धारमैया को कांग्रेस दल का नेता चुने जाने का प्रस्ताव डीके शिवकुमार ने रखा था, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया. इससे पहले कांग्रेस ने कई दिनों तक चले मंथन के बाद सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की.



