छत्तीसगढ़
रायपुर: सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, रायपुर समेत 6 जिलों में बनेंगे एग्जाम सेंटर

रायपुर. ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 13 जनवरी की शाम 5 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं. इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा छठवीं और नवमीं में प्रवेश दिए जाएंगे. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. देश के 89 सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा हो रही है. इस परीक्षा के लिए देश के 190 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे.


