छत्तीसगढ़

रायपुर में NEET अभ्यर्थी की मौत: दो मंजिला इमारत से छलांग, गले में तार… तैयारी के बीच खत्म हो गई जिंदगी

भांठागांव की अवधपुरी में सनसनी, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

रायपुर। राजधानी के Bhantagaon स्थित अवधपुरी (Purani Basti थाना क्षेत्र) में उस समय हड़कंप मच गया, जब NEET की तैयारी कर रहे एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार छात्र ने दो मंजिला इमारत से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान रायगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। वह भांठागांव में किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद उसे फंदे पर लटका देख आसपास के लोग सन्न रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सूचना मिलते ही पुरानीबस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

आखिर किस दबाव में था छात्र?

पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि छात्र ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। क्या पढ़ाई का दबाव था? क्या कोई निजी कारण? या फिर कुछ और? परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच बढ़ते मानसिक दबाव को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button