देश

जम्मू-कश्मीर: आज 38 लोगों की मौत… 15,16,17,18 अगस्त को तेज बारिश के साथ फिर बादल फटने की संभावना, IMD का अलर्ट जारी

किश्तवाड़ जिले के चासोती इलाके में गुरुवार को बादल फटने से 38 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा 100 से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की भी अपील की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, किश्तवाड़ में आज न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। जिले में भारी बारिश और तेज हवाओं का असर जारी रहेगा।

आने वाले चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान

  • 15 अगस्त (शुक्रवार): भारी बारिश का अनुमान है। तापमान 21 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवाओं की रफ्तार 7 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
  • 16 अगस्त (शनिवार): आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
  • 17 अगस्त (रविवार): दिन में 50 प्रतिशत और रात में 80 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। हल्की आंधी-तूफान भी आ सकता है। तापमान 21 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
  • 18 अगस्त (सोमवार): तापमान में गिरावट होगी। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

सावधानी बरतने की अपील

बादल फटने के कारण कई नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जिला प्रशासन और मौसम विभाग ने सभी से नदी-नालों से दूर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button