देश

झारखंड कई हिस्सों में भारी बारिश से 5 लोगों की मौत, एक लापता

Heavy rain in jharkhand : झारखंड (jharkhand) के कई हिस्सों में भारी बारिश (heavy rains) के कारण 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए वहीं 1 व्यक्ति लापता है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात सरायकेला-खरसावां (Seraikela-Kharsawan) जिले में एक मकान ढहने से एक महिला और उसके 7 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।
बारिशजनित 8 लोग घायल हुए : उन्होंने बताया कि राजनगर प्रखंड के दांडू गांव में हुई इस घटना में 8 लोग घायल भी हो गए। राजनगर के बीडीओ मलय दास ने बताया कि जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान महिला और उसके बेटे की मौत हो गई वहीं संतोष लोहार नामक व्यक्ति का कच्चा मकान गिरने से 8 अन्य लोग घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई, जब संतोष के कुछ रिश्तेदार उसके घर आए हुए थे। पुलिस ने बताया कि जिले में एक अन्य घटना में शनिवार सुबह एक घर की दीवार गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। उसने बताया कि यह घटना खरसावां थाना क्षेत्र के कोल शिमला में हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि चतरा जिले के कटघरा गांव में शुक्रवार को एक दंपति उफनती नदी में बह गए। गिधौर के बीडीओ राहुल देव ने बताया कि पति का शव बरामद कर लिया गया है जबकि पत्नी अब भी लापता है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के पत्थलगडा प्रखंड के खैराटोला गांव में भी बारिश से संबंधित घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई।

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Back to top button