बिलासपुर में 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या… कमरे का खौफनाक राज खोल देगा आपका दिल दहला देने वाला सच!

बिलासपुर में 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या… कमरे का खौफनाक राज खोल देगा आपका दिल दहला देने वाला सच!”
स्कूल से लौटकर सबको खाना खिलाया, फिर बंद कमरे में ऐसा क्या हुआ कि परिजनों की आंखों के सामने थम गई जिंदगी?
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रतनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा पूनम रजक, जो सीता देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा थी, ने सोमवार को घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि छात्रा को स्कूल का एक छात्र लगातार परेशान कर रहा था। उसके एकतरफा प्यार और दबाव से तंग आकर छात्रा ने यह खौफनाक कदम उठाया।
दोपहर में स्कूल से लौटकर पूनम ने रोज़ की तरह घर आकर परिजनों को खाना परोसा। सभी को भोजन कराने के बाद वह अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। जब देर शाम तक वह बाहर नहीं निकली, तो पिता छोटू रजक ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नज़ारा देख सबकी रूह कांप उठी—पूनम फांसी पर झूल रही थी।
परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ ही देर में खबर पूरे मोहल्ले में फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्रा की मौत के बाद कुछ छात्रों ने झूठी अफवाह फैलाई कि टीचर और प्रिंसिपल ने छात्रा को प्रताड़ित किया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम में उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

