खेलदेश

कोहली सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले 5वें बैटर बने, रोहित शर्मा के बतौर ओपनर सबसे तेज 2 हजार रन,देखिए टॉप रिकॉर्ड्स

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह दोनों टीमों के बीच 100वां टेस्ट भी है। अपना 500वां इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे कोहली 87 रन बनाकर नॉट आउट लौटे। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5वें बैटर बन गए। उन्होंने जैक कैलिस को पीछे छोड़ा।कोहली के अलावा युवा यशस्वी जायसवाल और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले दिन एक-एक रिकॉर्ड बनाया।

1. इंटरनेशनल क्रिकेट के टॉप-5 स्कोरर में शामिल हुए विराटविराट कोहली दूसरे टेस्ट के पहले दिन 87 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इस पारी के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 25,548 रन पूरे हो गए हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स में 5वें नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस को पीछे छोड़ा। कैलिस के नाम 519 मैच में 25,534 रन हैं।कोहली से आगे चौथे नंबर पर श्रीलंका के महेला जयवर्धने हैं, उनके नाम 652 मैच में 25,957 रन हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है, उन्होंने 34,357 रन बनाए हैं।

2. रोहित के बतौर ओपनर 2 हजार टेस्ट रन पूरे, भारतीयों में सबसे तेजरोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर 2 हजार रन पूरे हो गए। वह 40 पारियों में ही इस मुकाम तक पहुंच गए। सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले भारतीय ओपनर्स में रोहित ने राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की। दोनों ही बैटर्स ने 40-40 पारियों में ओपनिंग करते हुए 2000 रन पूरे किए थे।

3. 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 10वें खिलाड़ी बने कोहलीभारत के बैटर विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच शुरू होते ही अनोखा मुकाम हासिल किया। वह तीनों फॉर्मेट मिलाकर 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दुनिया के 10वें खिलाड़ी बने। कोहली ने 111 टेस्ट के अलावा 274 वनडे और 115 टी-20 भी खेले हैं। विराट से पहले 6 बैटर्स और 3 ऑलराउडंर्स ही 500 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेल सके।

4. शुरुआती 2 पारियों में भारत के तीसरे टॉप स्कोरर बने यशस्वीयुवा ओपनर यशस्वी जायसवाल टेस्ट की शुरुआती दो पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने पहले टेस्ट में 171 रन बनाए थे और अब दूसरी पारी में 57 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह उनके शुरुआती 2 पारियों में 228 रन हो गए।शुरुआती 2 पारियों में यशस्वी से ज्यादा रन भारत से सौरव गांगुली (267 रन) और रोहित शर्मा (288 रन) ही बना सके। इस मामले में यशस्वी ने शिखर धवन (210 रन), पृथ्वी शॉ (204 रन), सुरेश रैना (182 रन) और राहुल द्रविड़ (179 रन) को पीछे छोड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button