छत्तीसगढ़

रायपुर: उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने IDSP के राज्य स्तरीय निगरानी समिति की ली बैठक, रोगों की निगरानी और रिपोर्टिंग के लिए दिए ये निर्देश

रायपुर. उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक ली. उन्होंने रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आयोजित बैठक में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम के तहत सूचीबद्ध सभी बीमारियों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए. उन्होंने इस संबंध में निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निगरानी और रिपोर्टिंग की पुख्ता व्यवस्था बनाने को कहा.

बता दें कि, मंत्री सिंहदेव ने राज्य स्तरीय निगरानी समिति की अगली बैठक शीघ्र आयोजित करने के निर्देश दिए. स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान भी बैठक में शामिल हुए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button