देश

इश्कबाजी का अड्डा बना ऑनलाइन गेम : UP की महिला को लूडो खेलते-खेलते राजस्थान के युवक से हुआ प्यार, दो बच्चों को लेकर चली गई प्रेमी के पास, इधर पति का हाल बेहाल

आंबेडकरनगर. देशभर में सीमा हैदर और अंजू को लेकर खूब चर्चा हो रही है. बता दें कि सीमा हैदर अपने पति को छोड़कर चार बच्चों को लेकर अवैध रूप से नोएडा पहुंच गई. वहीं दूसरी तरफ अंजू अपने दो बच्चों को छोड़कर भारत से पाकिस्तान अपने प्रेमी के पास चली गई है. इस बीच यूपी के आंबेडकर नगर में दो बच्चों की मां को मोबाइल फोन पर ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते राजस्थान के रहने वाले युवक से प्यार हो गया. उसके बाद महिला दाेनों बच्चों के साथ प्रेमी के पास राजस्थान चली गई. इधर, पीड़ित पति अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की तलाश में पति दर-दर भटक रहा है.

आंबेडकर नगर जिले के रहने वाले पीड़ित पति ने बताया कि उसने 12 वर्ष पूर्व धनघटा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था. 12 वर्ष के बीच में दो बच्चे भी हुए. इधर, पत्नी को मोबाइल फोन पर ऑनलाइन लूडो खेलने की लत लग गई. वह बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे. पत्नी से मोबाइल फोन पर जब संपर्क करना चाहते थे तो उसका फोन हमेशा व्यस्त रहता था. जब घर आया तो पत्नी साथ जाने के लिए जिद करने लगी. उसे साथ लेकर चला गया, लेकिन वहां भी वह आदत से बाज नहीं आई

ऑनलाइन लूडो खेलना और लंबे समय तक मोबाइल फोन पर बात करना उसकी दिनचर्या हो गई थी. पीड़ित पति ने बताया कि इसी बीच जब पत्नी से सख्ती से पेश आया तो एक दिन वह दोनों बच्चों के साथ घर से निकल गई. सोचा कि मायके गई होगी, लेकिन मायके नहीं पहुंची. इस बीच किसी ने बताया कि वह प्रेमी के साथ राजस्थान में रह रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button