‘हम पिस्टल हाथ में रखते हैं, न किसी के बाप से डरते हैं…’ महिला ने रिवॉल्वर लेकर फिल्मी स्टाइल में बनाया Video, वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

Viral Video. सोशल मीडिया पर रिवाॅल्वर के साथ एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ‘हम पिस्टल हाथ में रखते हैं, न किसी के बाप से डरते हैं…’ गाने पर महिला फिल्मी स्टाइल में रिल्स बनाती नजर आ रही है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. वायरल वीडियो आगरा का बताया जा रहा है.
मंगलवार को वीडियो वायरल हाने के बाद पुलिस ने भी इसका संज्ञान लिया. पुलिस वीडियो बनाने वाली महिला की तलाश में जुटी है. वायरल वीडियो में महिला हाथ में रिवॉल्वर लिए नजर आ रही है. वीडियो में म्यूजिक बज रहा है…’हम पिस्टल हाथ में रखते हैं, न किसी के बाप से डरते हैं…’ महिला ने घर की छत पर खड़े होकर वीडियो बनाए हैं.
आगरा में हाथ में रिवाल्वर लेकर लहराते महिला का वीडियो वायरल।वायरल वीडियो के बाद जांच में जुटी पुलिस।थाना सदर क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो। pic.twitter.com/6UWkl30E7G
— Vinod Kumar Mishra (@vinod9live) August 2, 2023


