देश
Former PM Imran Khan: पूर्व PM इमरान खान को तीन साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना, गिरफ्तारी वॉरेंट भी जारी

Former PM Imran Khan डेस्क। तोशाखाना केस में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान को दोषी करार दिया गया है। इमरान खान को कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है। साथ ही 1 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। सजा का एलान होते ही इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तारी वॉरेंट भी जारी किया है। कभी भी इमरान खान की गिरफ्तारी हो सकती है। अब इमरान खान 5 साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य भी हो गए हैं।

