देश
छत्तीसगढ़ कोरबा: सेप्टिक टैंक में बना रहे थे महुआ शराब, जहरीली गैस से एक की मौत, दो गंभीर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सेप्टिक टैंक के गड्डे में महुआ शराब बना रहे तीन लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। घटना कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, सीतामढ़ी क्षेत्र में निर्माणधीन एक सेप्टिक टैंक है। आरोप है कि घर मालिक के द्वारा सेप्टिक टैंक के 10 फीट गहरे गड्डे में उतरकर 30 वर्षीय नरेंद्र कुमार सहिस महुआ शराब बना रहा था। इस दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से वो बेहोश हो गया। टैंक से उसे निकालने के लिए गुड्डू और बिहारी यादव भी टैंक में उतरे। इस दौरान दोनों भी बेहोश हो गए।



