छत्तीसगढ़

गरियाबंद BREAKING : शिक्षकों का आभाव, अंधकार में बच्चों का भविष्य, आक्रोशित पालकों और छात्रों ने स्कूल में जड़ा ताला, जमकर की नारेबाजी

राजिम। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में लोगों ने एक स्कूल में तालाबंदी कर दी है. साथ ही शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि नवीन प्राथमिक शाला तर्रा में शिक्षकों की कमी है जिससे आक्रोशित लोगों ने स्कूल में ताला जड़ दिया है.

मंगलवार की सुबह शासकीय नवीन प्राथमिक शाला शंकर नगर तर्रा में पालकों और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मिलकर तालाबंदी कर दिया. स्कूल में शिक्षक की कमी के चलते उन्होंने यह प्रदर्शन किया. इस स्कूल में कुल 66 बच्चों में 5 कक्षाओं के लिए केवल 1 ही शिक्षक पदस्थ है. जिससे आक्रोशित ग्रामीण शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button