छत्तीसगढ़

रायगढ़/घरघोड़ा: प्यार, प्रताड़ना और मौत का खेलः सुलझ गई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, LOVER ही निकला महबूबा का कातिल, जानिए क्या है खूनी कांड की पूरी कहानी…

रायगढ़/घरघोड़ा

रायगढ़. करीब दो माह पहले घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरौनाकुण्डा के झरिया टिकरा स्थित रिंग कुंआ में प्लास्टिक के तिरपाल में बंधा हुआ मानव नर कंकाल मिला था. इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने हत्या की गुत्थी से पर्दा उठाते हुए शातिर कातिल को गिरफ्तार कर लिया है. कातिल कोई और नहीं युवती का प्रेमी ही निकला, जिसने बेरअहमी से मौत के घाट उतारा था.

बता दें कि, बीते दिन थाना घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरौनाकुण्डा के झरिया टिकरा स्थित रिंग कुंआ में दो बोरे में बंधा हुआ नर कंकाल मिला था. जिसका परीक्षण करने पर पता चला कि ये काल किसी 23 से 25 साल की महिला का है. महिला की मौत किसी ठोस चीज के प्रहार से की जाने की जानकारी रिपोर्ट के जरिए सामने आई.

वहीं रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस अज्ञात मृतिका के कद काठी के गुम इंसानों की थानों से जानकारी लेने के साथ आसपास के गांव में अपने मुखबिर लगाकर पतासाजी की गई, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक कोई जानकारी नजदीकी थानों से नहीं मिल पाई. इसी दौरान ग्राउंड पर काम कर रही टीम को घटनास्थल से 20 किमी दूर ग्राम पुरी की एक 25 वर्षीय युवती के लापता होने की जानकारी ग्रामीणों से पूछताछ पर मिली. इस दौरान लोगों ने बताया कि, युवती मजदूरी का काम करती थी, जिसका कुडूमकेला के सोहन दास महंत राज मिस्त्री के साथ संबंध था और होली के कुछ समय पूर्व से ही उसके साथ जाकर रह रही थी जिसके बारे में वर्तमान में किसी को कोई जानकारी नहीं थी.

युवती का 8 साल से प्रेमसंबंध

ग्रामीणों से जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस के एएसआई राजेश मिश्रा और आरक्षक खगेश्वर नेताम सोहन दास के ऊपर गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाने की कोशिश की तो पता चला कि, सोहन कुछ दिनों से काफी परेशान दिखाई दे रहा है और वह युवती भी दोबारा उसके साथ नहीं देखी गई है. वहीं साइबर सेल से प्राप्त टेकनिक्ल डेटा को भी घटनाक्रम से जोड़कर देखने पर संदेह पुख्ता होने पर सोहन दास महंत को ग्राम कुडूमकेला पहुंचकर हिरासत में ले लिया.

वहीं हिरासत में लेने के बाद पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया, करीबन 8 साल पहले से पुरी निवासी युवती से प्रेम संबंध चल रहा था, जो शराब पीने की आदी थी. शराब पीकर गांव के सार्वजनिक स्थानों में मारपीट, गाली गलौज कर बेइज्जती करती थी. पूर्व में उसी युवती के रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस बलात्कार का केस दर्ज कर जेल भेजा था. हालांकि, न्यायालय में आपस में शादी करने की शर्त पर आपसी राजीनामा होने पर जमानत मिल गई.

दारू बनी मौत की वजह

आगे उसने पुलिस को बताया कि, होली से करीब 15 दिन पहले युवती के साथ दोनों काम करने के लिए कोटरीमाल गए थे, वहीं रहकर कुछ दिन काम किया, लेकिन वहां भी उसने शराब पीकर मेरे और अन्य दूसरे लोगों के सामने मारपीट, गाली गलौज कर बेइज्जत करती थी. होली से करीबन 3-4 दिन पहले वहां से काम छोड़कर अपने गांव कुडुमकेला जाने के लिए लेकर पैदल निकले थे. रास्ते में ग्राम बरौनाकुण्डा पगडंडी रास्ता में जाते समय रात करीबन 11 बजे युवती बोली शराब कही से लाकर देने की बात कहकर मारपीट और गाली गलौज करने लगी, जिससे गुस्सा में आकर अपने पास रखे लकड़ी के डंडे से मारपीट किया. फिर गमछा उसके गले में लपेटकर खींचकर कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं शव को जलाने की कोशिश की, लेकिन पूरी तरह नहीं जला. जिसके बाद शव को बोरी में भरकर सबूत मिटाने के लिए कुंए में फेंक दिया. आरोपी सोहन दास महंत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button