छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 39,267 बच्चों की मौत मामला : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राज्य सरकार से 7 दिन में मांगा जवाब, बीजेपी सांसदों ने की थी शिकायत

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 39,267 नवजात बच्चों की मृत्यु को लेकर छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसदों ने बीते 11 अगस्त को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से शिकायत की थी. इस पर सांसदों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की थी. जिसके बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है. आयोग ने मामले में जांच कर 7 दिनों के भीतर दस्तावेज के साथ जवाब मांगा है.

शिकायत पत्र में सांसदों ने लिखा था कि इस आंकड़े से यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करने में पूर्णतः विफल रही है. इसी कारण इतने बड़े पैमाने पर मौतें हुई हैं. राज्य सरकार लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रही है. इतनी बड़ी मौतों की दोषी राज्य सरकार है.

सांसदों ने लिखा था कि इस अत्यंत गंभीर विषय को संज्ञान में लेते हुए नवजात बच्चों की मृत्यु की समुचित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

बता दें कि सांसद अरूण साव के नेतृत्व में दुर्ग से बीजेपी सांसद विजय बघेल, जांजगीर चांपा सांसद गुहाराम अजगल्ले, रायगढ़ सांसद गोमती साय ने 11 अगस्त को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से जांच कर कार्रवाई की मांग की थी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button