छत्तीसगढ़
रायपुर: स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में निरीक्षक वैभव मिश्रा का जलवा, 3 गोल्ड मेडल किया अपने नाम…

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफ़ल एसोसिएशन द्वारा 22वां स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता 2023 आयोजित किया गया. जिसका परिणाम आज जारी कर दिया गया है. जिसमें रायपुर पुलिस के रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा ने पिस्टल की अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर 3 गोल्ड मेडल जीता है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए बधाई दी.



