छत्तीसगढ़

Raigarh News: वासु यादव को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी, विभाष सचिव बने…कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और सचिव पदों पर नियुक्ति

रायगढ़, 25 अगस्त 2023। गुरुवार को आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव और सचिव की घोषणा की है। जिसमें 23 नेताओं पर प्रदेश महासचिव के पद के लिए है, वही सचिव के पद पर 140, एक्सिक्टिव कमेटी में भी 7 नेताओं का नाम शामिल किया गया है। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले प्रदेश कार्यकारिणी में नेताओं को जोड़ा गया है।
इसमें रायगढ़ जिले के वासुदेव यादव को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौपी गई है,वे इसके पहले जशपुर जिले के संगठन के प्रभारी भी रह चुके है। इसी तरह सचिव के पद पर पूर्व यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे विभाष सिंह ठाकुर को सचिव बनाया गया है। कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को जोे सूूचि जारी किया गया है, उसमें रायगढ़ से संदीप अग्रवाल को भी प्रदेश सचिव बनाया गया है। संदीप पहले यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर रह चुके है।

ग्रामीण जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार ने बतााया कि सारंगढ़ से दो यूथ कांग्रेस नेताओें को भी सचिव की जिम्मेदारी सौपी गई है। इसमे पूर्व यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के करीबी रहे अमरजीत आहुजा और यूथ कांग्रेस में सारंगढ़ में लंबे समय तक सक्रिय रही सरिता मल्होत्रा को भी सचिव बनाया गया है।

इधर अरुण को सारंगढ़- बिलाईगढ़ के साथ रायगढ़ की जिम्मेदारी
गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश महामंत्री रवि घोष ने एक आदेश जारी किया है। उसमें अरुण मालाकार ही आगामी आदेश तक रायगढ़ के ग्रामीण जिलाअध्यक्ष का कामकाज देखेंगे। कुछ दिनों पहले ही उन्हें सारंगढ़- बिलाईगढ़ की जिलाअध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई थी, पिछले 5 साल से अधिक समय से अविभाजीत रायगढ़ जिले के ग्रामीण अध्यक्ष रहे है। निर्विवाद छवि के होंने की वजह से उन्हें ही संगठन में काम करने के लिए मौका दिया गया है। शहर कांग्रेस का कामकाज अनिल शुक्ला संभालते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button