छत्तीसगढ़

रायपुर: खाकी के सामने निकली बदमाशों की हवा, तलवार से केक काटने वालों को किया गिरफ्तार, आरोपियों ने पुलिस के सामने मांगी माफी

रायपुर. तलवार से केक काटकर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस के सामने माफी मांगी. आजाद चौक थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने ये कार्रवाई की है.दरअसल, आजाद चौक और पुरानी बस्ती समेत कई थानों के निगरानी बदमाश मोहसिन का जन्मदिन मनाने के दौरान अवैध तलवार से केक काटा गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

 

पूरा मामला शुक्रवार रात आजाद चौक थाना क्षेत्र का है. वायरल वीडियो में शहर के निगरानी बदमाश लल्लू पठान, गौरव हैपट, मोहसिन, पीला सोनू और हरा सोनू नारे लगाकर शहर का सौहार्द्र बिगाड़ते हुए नजर आ रहा हैं. बदमाशों ने वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर बेखौफ वायरल किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button