छत्तीसगढ़

CG महासमुंद में फिल्मी अंदाज में तस्करीः पुलिस को देख तस्कर बैरियर तोड़कर हुआ फरार, 30 लाख का गांजा जब्त, जानिए खाकी ने शातिर को कैसे दबोचा…

महासमुंद. जिले की सिघोड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान 130 पैकेट गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 30 लाख रुपये आंकी जा रही है. मामले में पुलिस ने यूपी के युवक को धर दबोचा है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि, पुलिस NH-53 पर रेहटीखोल के पास वाहन चेक कर रही थी. उसी दौरान बरगढ़ ओड़िशा की तरफ से एक कार वाहन क्रमांक UP 67 M 6363 तेजी से आई और बैरियर तोड़ते हुए निकल गई. पुलिस ने प्वाइंट चलाकर सभी थानों को वाहन पकड़ने को कहा. जिसके बाद टाटा सफारी का चालक NH-53 पर गुरुघासी दास चौक सांकरा में खेत में वाहन छोड़कर भागा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button