छत्तीसगढ़

CG के नाम इंटरनेशनल रिकॉर्ड : 30 सेकंड में हाथों से 62 स्टेप चलकर पी. धनराज ने दर्ज कराया अनोखा रिकॉर्ड, हताशा को हराकर हासिल की ये उपलब्धि

रायपुर. न्यायधानी के रहने वाले पी. धनराज ने इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करा कर बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है. पी. धनराज ने 30 सेकंड में हाथों से 62 स्टेप चलकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है. उनका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है. बता दें कि ये आयोजन दिल्ली में किया गया था. जहां करीब 85 से ज्यादा देश के लोग शामिल हुए थे.

इससे पहले भी धनराज का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जा चुका है. वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भी प्रयासरत हैं और बहुत ही जल्द उनका नाम उसमें भी दर्ज हो सकता है. धनराज एक अच्छे एथलीट भी हैं. उन्होंने 2020 में नेपाल में आयोजित मिशन ओलंपिक गेम्स में 800 मी की दौड़ में भारत के लिए स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं. इसके अलावा वे 2016 में भारत स्काउट एंड गाइड्स के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित हुए थे.

परिवार का रहा सहयोग- धनराज

पी. धनराज ने बातचीत में बताया कि उनका उद्देश्य अपने शहर, राज्य और देश के नाम को पूरी दुनिया में रौशन करना है. इसके लिए वे लगातार प्रयास करते रहते हैं. भविष्य में भी उनकी बहुत सी योजनाएं हैं जिससे कि वह अपने शहर और राज्य के नाम को पूरी दुनिया में रौशन कर सकें. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है. उन्होंने कहा कि जब भी कोई आदमी सफल होता है तो उसके पीछे उसके परिवार का बहुत अहम योगदान होता है. उनके माता-पिता, बड़े भाई और दादीजी ने बहुत सहयोग किया है. इसी वजह से वह सफल हो पाए हैं.

हताशा को हराकर दर्ज कराया नाम

धनराज में बताया कि अब जब मन में ठान लिया गया है तो कोई भी काम किया जा सकता है. इसका उदाहरण मेरा वर्ल्ड रिकॉर्ड है. यह एक दो दिन की मेहनत से वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं बना है, बल्कि कोरोना काल में काफ़ी समय मिला उस दौरान लगातार में प्रैक्टिस करता रहा. दो बार मेरा फ़ार्म रिजेक्ट हो गया. रिजेक्शन मिला फिर भी मैं हताश नहीं हुआ. जमकर प्रैक्टिस किया. उसी का नतीजा है कि आज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर पाने में सफल हुआ हूं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button