छत्तीसगढ़

गरियाबंद: बीमार एंबुलेंस से इमरजेंसी सेवा : मरीज को लाते समय ‘108 एंबुलेंस’ का क्लज प्लेट फेल, 1 लाख 35 हजार किमी चलने के बाद भी नहीं हुआ था मेंटेनेंस

गरियाबंद. यह तस्वीर साफ बता रहा है कि यहां एंबुलेंस भी बीमार हो गया है. दरअसल आज दोपहर करीबन 12 बजे देवभोग अस्पताल का 108 एंबुलेंस श्वांस बीमार से पीड़ित मरीज को लेने सरगीगुड़ा बंदपारा गया था. एंबुलेंस गांव से निकलने वाली थी, इसी दरम्यान उसका क्लज प्लेट फेल हो गया.

डेढ़ घंटे इंतजार के बाद झरगाव से दूसरा एंबुलेंस बुलाया गया, जो मरीज को अस्पताल पंहुचाया. मरीज को पहुंचाने के बाद एंबुलेंस खराब पड़ी एम्बुलेंस को टोचन कर अस्पताल प्रांगण छोड़ा. बताया जा रहा कि वाहन 1 लाख 35 हजार किमी चल चुका था, लेकिन उसका मेंटेनेंस वर्क समय पर नहीं किया गया था.

1 लाख किमी रनिंग के बाद जरूरी पार्ट्स बदल दिया जाता है, लेकिन इस वाहन का बदला नहीं गया था. इस मामले में 108 इमरजेंसी सेवा देख रहे कम्पनी जय अम्बे के जिला मैनेजर ने कहा कि समय-समय पर सभी वाहनों का मेंटेनेंस किया जाता है. आज खराब हुए वाहन को भी जल्द बना लिया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button