BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ की एयर होस्टेस की मुंबई में हत्या, फ्लैट में मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार
मुंबई, 4 सितंबर । मुंबई में एक एयरलाइन में प्रशिक्षु के रूप में कार्यरत 24 वर्षीय महिला फ्लैट में मृत पाई गई जिसका गला रेता गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जब महिला ने अपने परिवार के सदस्यों के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो उन्होंने मुंबई में अपने स्थानीय दोस्तों से संपर्क किया और उन्हें महिला के फ्लैट पर जाने को कहा। पुलिस के मुताबिक, जब परिवार के स्थानीय दोस्त वहां पहुंचे तो उन्होंने फ्लैट अंदर से बंद पाया और घंटी का जवाब भी किसी ने नहीं दिया।
अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्होंने पोवाई पुलिस से संपर्क किया, जिनकी मदद से दूसरी चाबी का प्रयोग कर फ्लैट खोला गया।उन्होंने बताया कि महिला का गला रेता हुआ था और वह जमीन पर पड़ी थी। उसे आनन-फानन में राजावाडी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


