बिलासपुर High Court News: एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर वकीलों का दो फाड़ प्रदर्शन, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में काम बंद, जिला न्यायालय में हुआ काम
बिलासपुर। एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा किए जा रहे हे विरोध प्रदर्शन में आज दो फाड़ देखने को मिला। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के द्वारा आज हाईकोर्ट में काम का बहिष्कार कर आंदोलन किया गया तो वही जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के द्वारा मंच लगाकर आंदोलन की सिर्फ औपचारिकता निभाई गई। जबकि जिला न्यायालय के सभी कोर्ट रूम में काम होते रहे।
प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, मृत्यु दावा की राशि 10 लाख रुपए करने एवं वकीलों का सामूहिक जीवन बीमा करने की तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अधिवक्ता लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं। अधिवक्ताओं के द्वारा इसके लिए विभिन्न जिलों में बाइक रैली भी निकल गई थी। इसके अलावा 27 अगस्त को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के साथ ही विभिन्न जिला न्यायालय के अधिवक्ता संघ की बैठक में 4 सितंबर को प्रदेश के सभी अदालतो में काम बंद कर धरना प्रदर्शन करने का फैसला सहमति से लिया गया था। फैसले के अनुसार 4 सितंबर को प्रदेश के सभी अदालत में आज अधिवक्ता वकालत नहीं करने वाले थे और प्रदर्शन कर अपनी मांगों को पूरा करने के लिए जिलों के कलेक्टरों व तहसीलों के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने वाले थे। पर नियत तिथि आज 4 सितंबर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने काम बंद कर आंदोलन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। पर जिला न्यायालय में कार्य होता रहा। यहां अभियोजन कार्यालय के सामने टेंट लगाकर अधिवक्ता आधा दिन बीत जाने के बाद क्रमिक धरना देते रहे।

