अजय यादव ने सम्हाला प्रदेश के सबसे बड़े पुलिस रेंज बिलासपुर के आईजी का प्रभार

बिलासपुर। आईपीएस अजय यादव ने आज प्रदेश के सबसे बड़े बिलासपुर पुलिस रेंज के आईजी का प्रभार सम्हाल लिया। अजय यादव 2004 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वे बिलासपुर जिले में प्रशिक्षु आईपीएस के पद पर पदस्थ थे। अजय यादव 17 साल पहले बिलासपुर जिले के बिल्हा ग्रामीण थानें के बतौर थाना प्रभारी काम कर चुके हैं। फिर बिलासपुर के एसपी भी रहें थे। खास बात यह कि अजय यादव ने बिलासपुर में रहकर ही यूपीएससी की तैयारी की थी और आज की ही तिथि में आईपीएस सर्विस (6 सितंबर 2004) को ज्वाइन किया था।
आज अजय यादव को ज्वाइन करने से पहले एसपी संतोष सिंह व अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। फिर उन्हे गार्ड ऑफ आनर दिया गया। जिसके बाद आईजी ने पदभार सम्हाला। आईजी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बिलासपुर शहर में रहकर ही मैने यूपीएससी की तैयारी की है। लिहाजा बिलासपुर मेरे लिए महत्वपूर्ण है। रेंज में शांतिपूर्ण चुनाव करवाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही विवेचना का स्तर उन्होंने सुधरवाने की बात कहते हुए कहा कि वे अपराधों में विवेचना का स्तर सुधरवाएंगे ताकि अपराधियों को अदालत से सजा दिलवाने का प्रतिशत बढ़ सके। बिलासपुर जिले के एसपी संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे निजात अभियान के बावजूद नशे के लगातार व्यापार होने के लेकर पूछे गए प्रश्न पर आईजी यादव ने कहा कि यदि नशा करने वाले बढ़ेंगे तो नशे के व्यापारी भी रिस्क लेंगे। पुलिस नशे के व्यापारियों के साथ अब नशा कहा से आ रहा है, कौन इसका स्प्लायर हैं, और सप्लाई कहा तक होनी थी, इन सबका पता कर वहा तक पहुचेगी और नशे के जड़ को ही समाप्त करने की कोशिश करेगी। साथ ही एसपी संतोष सिंह के द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे लोग नशे से दूर जाने के लिए प्रेरित हो रहे है और समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा हैं। साथ ही बिलासपुर जिले में लगातार नशा व्यापारियों पर कार्यवाही हो रही है,इसलिए नशे का व्यापार सामने आ रहा है और लोगों को कार्यवाहियां दिख रहीं है।


