छत्तीसगढ़

CGPSC Result 2022 : मुंगेली: भैया कलेक्टर, भाभी एसपी, पापा BEO, मम्मी टीचर, अब बेटे ने हासिल किया डिप्टी कलेक्टर का पद, जानिए सरकारी स्कूल से लेकर IIT कानपुर तक का सफर …

मुंगेली। छत्तीसगढ़ पीएससी 2022 (CGPSC 2022) का रिजल्ट घोषित हुआ है. CGPSC में दूसरा रैंक हासिल कर शुभम देव डिप्टी कलेक्टर बन गए हैं. हालांकि शुभम देव का लक्ष्य UPSC क्लियर करना है. लेकिन उससे पहले CGPSC में दूसरा रैंक हासिल कर जो उन्होंने मुकाम हासिल किया है उससे परिवार जन और खुद शुभम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

कौन है शुभम देव

शुभम देव छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के IAS अफसर और वर्तमान में मुंगेली कलेक्टर के पद पर पदस्थ राहुल देव के भाई हैं. शुभम देव की भाभी यानी कलेक्टर राहुल देव की पत्नी भी छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के IPS अफसर भावना गुप्ता है जो कि वर्तमान में बेमेतरा जिले में एसपी के पद पर पदस्थ हैं. उनके पिता अम्बिकापुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग में विकासखंड शिक्षा अधिकारी है, जबकि मां भी शिक्षिका है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button