यह शोभा यात्रा आने वाले समय के लिए संगठन के लिए वरदान साबित होगा – रमेश यदु
बिलासपुर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज बिलासपुर के तत्वावधान में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। आज नगर में भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का स्व.बी.आर यादव जी की प्रतिमा स्थल बृहस्पति बाजार से शुरुआत हुई सर्वप्रथम स्व.यादव जी की प्रतिमा का पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण कर उक्त शोभायात्रा निकाली गई।यह शोभा यात्रा बाजे गाजे के साथ बृहस्पति बाजार से प्रारंभ हुई जो नेहरू चौक होते हुए देवकीनंदन चौक पहुंची जहां इस यात्रा का सर्व क्षत्रिय समाज के द्वारा आदर सत्कार पूर्वक स्वागत किया गया ततपश्चात विशाल भव्य शोभायात्रा सिम्स चौक पर पहुंची इस यात्रा का नारायणी सेना के द्वारा भव्य तरीक़े से आत्मीयता पूर्वक स्वागत सत्कार किया गया वही शोभायात्रा धीरे धीरे बढ़ती रही जहाँ विभिन्न समाजों के लोगों ने इस यात्रा का पूजन अर्चन कर स्वागत किए।

जगह जगह इस शोभायात्रा का स्वागत एवं पूजा अर्चना किया गया शोभायात्रा गोलबाजार होते हुए लालबहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण में सभा के रूप में यह भीड़ परिणीत हुई । इस यात्रा में समाज के लोग परम्परागत वेशभूषा के साथ राउत नाचा, डीजे के धुन में नाचते थिरकते भगवान श्री कृष्ण की जयकारा करते हुए

श्री कृष्ण की लीलाओं सहित,रथ पर भगवान श्री कृष्ण एवं अर्जुन की जीवंत एवं आकर्षक झांकियां निकाली गई इस शोभायात्रा में प्रमुख रूप से सनातन धर्म श्रेष्ठ धर्म, बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ, जय जवान जय किसान, एवं राधाकृष्ण व कृष्णलीला, बाललीला की जीवंत एवं आकर्षक झांकियां सजाई गई जो मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहा।
शैलेश पांडे विधायक ने यादव समाज को विधायक निधी से १० लाख की घोषणा की।
झूले पर झूलते श्री कृष्ण के बाललीला स्वरूप का अलौकिक दर्शन पाकर भक्तजन निहाल हो गए। जन्मोत्सव के तहत नगर के कई मंदिरों व घरों में दिनभर भजन कीर्तन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। जन्माष्टमी श्रद्धा भाव से मनाया गया।लालबहादुर परिसर में विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे। नगर के हर गली व मुहल्लों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहा।

पूरे शहर भर में इस भव्य विशाल शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों का हुजूम रहा पूरा शहर आज पूरा कृष्णमय,यादवमय रहा। इस भव्य एवं विशाल शोभायात्रा में लगभग दस हजार से भी ज्यादा भीड़ रही इस यात्रा में महिलाएं बच्चे युवक युवतियां प्रमुख तौर से सम्मिलित हुई समाज के लोग काफी उत्साहित थे सभी लोग जयघोष करते हुए इस शोभायात्रा में चल रहे थे इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि दस हजार लोगों के लिए भोजन एवं स्वल्पाहार का व्यवस्था किया गया था एवं व्रती महिलाओं के लिए फलाहार की व्यवस्था की गई थी इस कार्यक्रम में जिले सहित आसपास के सामाजिक लोग हजारों की तादाद में अपने निजी साधनों से आए हुए थे।

कार्यक्रम बहुत ही भव्यता के साथ आयोजित हुआ इस गरिमामय कार्यक्रम में दस हजार से अधिक लोगो ने शिरकत किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष विष्णु यादव का सार्थक प्रयास अतुलनीय एवं प्रशंसनीय रहा।जिस लगन औऱ कुशलता से उन्होंने इस कार्यक्रम को इस अंतिम सोपान तक पहुंचाया यह भी सराहनीय रहा।

इस मौके पर शहर के लोग भी इस विशाल एवं भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। लालबहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण में कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विष्णु यादव सदस्य कार्य समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने किया,प्रमुख वक्ता के रूप में रमेश यदु, प्रदेश अध्यक्ष सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ सम्मिलित रहे अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रश्मि सिंह ठाकुर जी संसदीय सचिव छ.ग. शासन, श्री शैलेष पांडेय जी विधायक, बिलासपुर, श्री रामशरण यादव जी, महापौर, बिलासपुर,श्री प्रमोद नायक जी, अध्यक्ष-जिला सहकारी बैंक बिलासपुर,श्री कृष्ण कुमार (राजू), यादव जी राष्ट्रीय समन्वयक ओबीसी कांग्रेस,श्री विजय केशरवानी जी, अध्यक्ष-जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर,श्री विजय पांडे जी, अध्यक्ष-शहर जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर,श्री संतोष कौशिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रमुख रूप से शामिल हुए विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्रीमती मीनू सुमंत यादव, सभापति-जिला पंचायत बिलासपुर, सदस्य- जिला पंचायत बिलासपुर, भास्कर यादव,श्रीमती प्रियंका यादव, पार्षद, पार्षद,श्री विजय यादव, पार्षद इत्यादि लोग प्रमुख रूप से इस विशाल शोभायात्रा कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

कार्यकारी-अध्यक्षलालजी यादव
कोषाध्यक्ष-अभिमन्यु यादव
महासचिव-रामचन्द्र यादव, अभिमन्यु यादव , देवेंद्र यादव, जागेश्वर यादव , दीपक यादव, मनोज छोटू यादव, मनजीत यादव, विक्की यादव, आयुष यादव, पुकार यादव , विलास यादव , लाला यादव , बुधराम यादव ए के यदु, दिनेश राम यादव, नंद कुमार यादव, मानी राम यादव, सुनीता यादव, गीता यादव , सरिता यादव ममता यादव , पुष्पा यादव दुर्गा यादव हर्षलता यादव , श्रीराम यादव रामफल यादव मन्नू यादव मनोहर यादव कन्हैया यादव, मनोज यादव , विश्व नाथ यादव, अजय यादव सरजू यादव राय सिंह यादव भी प्रमुख रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


