छत्तीसगढ़

8 माह में 40 हत्या, 66 चाकूबाजी और 125 बलात्कार…रायपुर पुलिस ने जारी किए क्राइम के आंकड़े, अपराध कम होने का दावा

रायपुर। रायपुर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम करने हेतु अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों, चोरी/लूट/नकबजनी के आरोपियों को पकड़ने तथा नशा का काला कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की गई है जिससे अपराधों में गत वर्ष 2022 की तुलना में इस वर्ष 2023 में व्यापक तौर पर कमी देखी गई है-

वर्ष 2022 के माह जनवरी से माह अगस्त तक गंभीर अपराधों में हत्या के 52 प्रकरण, हत्या के प्रयास के 87 प्रकरण, चाकूबाजी के 123 प्रकरण, बलात्कार के 197 प्रकरण, धारा 354 भादवि. के 124 प्रकरण दर्ज किये गये थे। सामान्य मारपीट के 2539 प्रकरण दर्ज़ किए गए थे।

वर्ष 2023 के माह जनवरी से माह अगस्त तक गंभीर अपराधों में हत्या के 40 प्रकरण, हत्या के प्रयास के 60 प्रकरण, चाकूबाजी के 66 प्रकरण, बलात्कार के 125 प्रकरण, धारा 354 भादवि. के 111 प्रकरण दर्ज किये गये है। सामान्य मारपीट के 2270 प्रकरण दर्ज़ किए गये हैं।

वर्ष 2022 के माह जनवरी से माह अगस्त तक असामाजिक तत्वों/चाकूबाज़ों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत 502 प्रकरणों में 512 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके अलावा बदमाशों/अड्डेबाजों पर कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधात्मक धारा 151 जा.फौ. के तहत 3659 लोगों को जेल भेजा गया था।

वर्ष 2023 के माह जनवरी से माह अगस्त तक असामाजिक तत्वों/चाकूबाजों के विरूद्ध कार्यवाही और तेज़ करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत 511 प्रकरणों में 526 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बदमाशों/अड्डेबाज़ों के विरुद्ध भी कार्यवाही बढ़ाते हुए प्रतिबंधात्मक धारा 151 जा.फौ. के तहत कुल 5078 आरोपियों को जेल भेजा गया है।

इसके साथ ही वर्ष 2022 के माह जनवरी से माह अगस्त तक नशा का काला कारोबार करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए नारकोटिक्स एक्ट के 130 प्रकरणों में 191 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही अवैध रूप से शराब बिक्री/परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने/पिलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए आबकारी एक्ट के तहत 2343 प्रकरणों में 2364 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

वर्ष 2023 के माह जनवरी से माह अगस्त तक नशा का काला कारोबार करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही और बढ़ाते हुए नारकोटिक्स एक्ट के 139 प्रकरणों में 201 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही अवैध रूप से शराब बिक्री/परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने/पिलाने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही तेज़ करते हुए आबकारी एक्ट के तहत 2544 प्रकरणों में 2598 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

वर्ष 2022 के माह जनवरी से माह अगस्त तक सट्टा/जुआ संचालन करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 384 प्रकरणों में 821 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर जेल भेजा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button