छत्तीसगढ़

सुकमा: 9वीं की छात्रा ने खाया जहर, खाना खाने के बाद छात्रावास में पढ़ने वाली छात्राएं आपस में भिड़ी, पुलिस जांच में जुटी

सुकमा। सुकमा एर्राबोर थाना क्षेत्र के छात्रावास में पढ़ाई कर रही आठवीं की छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि छात्राओं के बीच हुए विवाद के बाद छात्रा ने जहर खा लिया था। फिलहाल छात्रा का उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा एर्राबोर के पोटाकेबिन में रहकर पढ़ाई कर रही है। शानिवार की रात सभी छात्रा खाना खाकर अपने कमरे में बैठी थी। इस दौरान पीड़िता का कुछ छात्राओं के साथ विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि छात्रा ने नशीली पदार्थ का सेवान कर लिया। थोड़ी देर बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद अन्य छात्राओं ने इसकी जानकारी अधीक्षिका को दी।

छात्रा को गंभीर हालत में कोंटा के सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ते देख बेहतर उपचार के लिए सुकमा जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर छात्रा का उपचार जारी है। फिलहाल छात्रावास में छात्रा ने किन कारणों से ऐसा किया और छात्रावास में जहर आया कहां से इसकी जांच पुलिस कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button