छत्तीसगढ़
CG में बारिश अलर्ट: उमस वाली गर्मी से मिलेगी राहत…इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी …
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले चार दिनों से उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। इन सब के बीच रायपुर मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, कोरबा, जशपुर में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं रायगढ़, कोरबा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

