छत्तीसगढ़

जांजगीर–चांपा: आधा दर्जन कर्मचारी बर्खास्त, नगर पालिका में नियम विरुद्ध नियमितीकरण पर कार्रवाई…

जांजगीर–चांपा। जिले के अकलतरा नगर पालिका में नियम विरोध तरीके से दैनिक वेतन भोगियों के नियमितीकरण के मामले में बड़ी कार्यवाही हुई है नियम विरुद्ध तरीके से नियमितीकरण उपाय कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इन कर्मचारियों के विरुद्ध नियम विरुद्ध तरीके से नियमित होने की शिकायत हुई थी। इसके बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने जांच कर इन्हें हटाने का आदेश जारी किया था। इसके बाद परीक्षा दिन काउंसिल की बैठक में हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया और इन्हे हटाया गया।

अकलतरा नगर पालिका में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर नंदकुमार यादव व कल्याण दास पदस्थ थे। इनके अलावा प्रमोद चंद कुर्रे प्लंबर राम रतन यादव पंप ऑपरेटर श्रीकांत दुबे पंप ऑपरेटर शंकर लाल सेन इलेक्ट्रीशियन को भी बर्खास्त किया गया है। यह सभी नगर पालिका में 1997 से दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्य कर रहे थे। 2016 में इन्हें नियमित किया गया था। इनके नियमितीकरण के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिसके बाद जांच समिति द्वारा इनके खिलाफ जांच की गई। जिसमें नियमितीकरण को गलत पाया गया।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने इन्हे निलंबित करने का आदेश जारी किया। जिसके बाद प्रेसिडेंट इन काउंसिल नगर पालिका परिषद की बैठक बुला प्रस्ताव पारित कर इन 6 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button