कवर्धा: जिले में बारिश का दौर लगातार जारी, एक साथ 13 गांवों का संपर्क टूटा, स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों की समस्या बढ़ी
कवर्धा: प्रदेश सहित कवर्धा जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है ऐसे में जिले के नदी नाले ऊफान पर है। जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर में सरोधा बांध है, लेकिन ज्यादा बारिश के चलते बांध से ओवरफ्लो चालू हो गया है और सड़क से तीन फीट ऊपर पानी बह रहा है जिसके कारण करीब 13 गांव का संपर्क टूट गया है। हालांकि जरूरतमंद ग्रामीण तेज बहाव में भी बाईक को अपने कांधे में ढ़ो रहे हैं और अपनी जान जोखिम में डालकर आर पार होने को मजबूर है।
दरअसल सरोधा बांध के निचले इलाके में 13 गांव आता है जो जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला एकमात्र सड़क है। बांधा,झंडी ,केसदा सहित हजारों लोग इस रास्ते से आना जाना प्रतिदिन करते है,लेकिन लोगों की लापरवाही भी देखी जा रही है। सड़क के बीचोबीच गढ्ढे हो गये और पानी भी सड़क से 3 फीट ऊपर बह रहा है इसके बावजूद भी लोग इसे पार करके जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। बरसात के दिनों में स्कूली बच्चों की समस्या भी बढ़ जाती है,उलटा ज्यादा चलने के कारण लोग मोटरसाइकिल को कंधे में रखकर पार करते हैं। बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए इसी रास्ते से कवर्धा लाया जाता है।


