छत्तीसगढ़

Chhattisgarh BJP 2nd List 2023: बीजेपी की दूसरी लिस्ट से पहले मचा बवाल, अपने ही नेता के खिलाफ खड़े हुए कार्यकर्ता

रायपुर। Chhattisgarh BJP 2nd List 2023 छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। जहां एक सत्ताधारी कांग्रेस जीत के लिए पूरी ताकत झोक दी है। वहीं दूसरी ओर पांच सालों से सूखा काट रही भाजपा सत्ता वापसी के लिए झटपटा रही है। लेकिन इन सबके बीच अब राजनीति पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है। तो वहीं दूसरी ओर उम्मीदवारों की सूची को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

Chhattisgarh BJP 2nd List 2023 इसी क्रम में भाजपा संभावित सूच पर बगावत देखने को मिला है। दरअसल, हाल ही में केंद्रीय चुनाव समीति की बैठक के बाद संभावित सूची लीक हुआ था। जिसमें खुशवंत दास साहेब को उम्मीदवार बनाया गया था। जिसके बाद आरंग विधानसभा क्षेत्र  के हजारों कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया। आरंग विधानसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ताओं पार्टी मुख्यालय के सामने विरोधकर नारेबाजी कर रहे हैं। 5000 से ज्यादा कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं।ये आधिकारिक सूची नहीं: साव

वहीं दूसरी ओर धरसीवां से संभावित प्रत्याशी और एक्टर अनुज शर्मा के पुतला दहन की स्थिति बन गई। साजा सीट से ईश्वर साहू का नाम आने पर बीजेपी कार्यकर्ता पूर्व सीएम रमन सिंह के घर पहुंच गए। मामला इतना गरमाया कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि ये बीजेपी की आधिकारिक सूची नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button