छत्तीसगढ़

CG Weather Update : बारिश न होने से प्रदेश के इन जिलों में बढ़ा तापमान, यहां जानें अपने जिले का हाल

रायपुर : CG Weather Update :  राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मानसून की गतिविधियां थम गई है। बारिश नहीं होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आने वाले हफ्ते में मानसून की विदाई हो जाएगी और ठंड का आगमन हो जाएगा। मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

तिल्दा में दर्ज किया गया सबसे ज्यादा तापमान

CG Weather Update :  मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई स्थानों में तापमान में वृद्धि हुई है। रायपुर जिले के तिल्दा में सबसे ज्यादा 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर और राजनांदगांव का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

यहां देखें कल का तापमान

CG Weather Update :  रायपुर में 34, माना एयरपोर्ट में 33, बिलासपुर में 33.2, पेंड्रा रोड में 32, अंबिकापुर में 26.8, जगदलपुर में 32.8, दुर्ग में 32.6 राजनांदगांव में 34, और तिल्दा में 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button