छत्तीसगढ़

CG ROAD ACCIDENT: कोरबा में रफ़्तार का कहर, कार की चपेट में आए बाइक सवार, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

CG ROAD ACCIDENT: कोरबा। जिले के उरगा-हाटी मार्ग पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं दूसरे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद राहगीरों ने डायल 112 को इसकी सुचना दी.

जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृत युवक का नाम रहीम टोप्पो है जो कि जशपुर का रहने वाला है, वहीं दूसरे युवक को सूचना मिलने के मौके पर पहुंची पुलिस ने कोरबा मेडिकल कॉलेज भेजा है, जहां उसका इलाज जारी हैं. वहीं पुलिस आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button