छत्तीसगढ़

CG Weather Update : अगले 48 घंटों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल, मौसम विभाग ने बताई मानसून के विदाई की तारीख

रायपुर : देश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है और कई जगहों से धीरे-धीरे मानसून की विदाई हो रही है। मानसून की विदाई के साथ ही देश के कई हिस्सों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ से भी मानसून की विदाई की तारीख बता दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के आस-पास बारिश का कोई सिस्टम नहीं बन रहा है। इसके चलते आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कल यानी 10 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो जाएगी। मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह और रात में ठंड महसूस होने लगी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button