देश

उत्तर प्रदेश: थप्पड़ जड़े, छड़ी से पिटाई फिर जमीन पर पटका… गुरुकुल के आचार्य की बर्बरता का Video

त्तर प्रदेश के सीतापुर में स्थित संस्कृत विद्यालय के एक आचार्य की बर्बरता का वीडियो वायरल हुआ है. 2.12 मिनट के इस वीडियो में आचार्य एक छात्र को बेरहमी से मारते-पीटते हुए दिखाई दिया.

इतना ही नहीं पिटाई के दौरान आरोपी आचार्य ने छात्र को उठाकर फर्श पर पटक भी दिया. छात्र रहम की गुहार लगाता रहा. लेकिन आचार्य को उस पर तरस नहीं आया. वह उसे पीटता रहा.

लेकिन वहीं मौजूद किसी शख्स ने आचार्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मामला पुलिस तक पहुंचा तो वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, घटना सीतापुर के सिधौली स्थित एक गुरुकुल (संस्कृत विद्यालय) की है. यहां पढ़ाने वाले आचार्य सतीश ने मामूली सी बात पर छात्र दीपक को बेरहमी से पीट डाला.

 

 

पहले उसने छात्र को गुरुकुल से भगाने की धमकी दी. उस समय और भी कई छात्र वहां मौजूद थे. फिर अचानक से सतीश ने दीपक की पिटाई करनी शुरू कर दी. पहले उसे थप्पड़ मारे. फिर छड़ी से उसे पीटने लगा. इतने में भी उसका जी नहीं भरा तो छात्र को उठाकर फर्श पर पटक दिया. छात्र बार बार रहम की भीख मांग रहा था.

सोशल मीडिया पर वीडियो देख पुलिस ने लिया एक्शन

लेकिन आचार्य सतीश ने बावजूद इसके छात्र दीपक को पीटना जारी रखा. पीछे खड़े छात्र भी दीपक की पिटाई देखते रहे. सतीश इतने गुस्से में था कि किसी अन्य छात्र की हिम्मत ही नहीं पड़ी कि वो बीच-बचाव कर सके. हालांकि, वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया. आचार्य की इस हरकत को देख लोगों को भी गुस्सा आया. वीडियो पुलिस तक जा पहुंचा तो उन्होंने तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी.

वहीं, इस वीडियो को लेकर कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है. इस वीडियो को लगभग 3 महीने पुराना बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष सिधौली राकेश कुमार ने इस सम्बंध में बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. जांच के बाद अपेक्षित कार्रवाई की जाएगी.

R.O. No. : 13910/ 226

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button