देश

मध्य प्रदेश में छाया चुनावी खुमार, इंदौर के गरबा पंडालों में मन रहा “वोटिंग का त्योहार”

Indore garba: देश के सबसे साफ-सुथरे शहर इंदौर में आगामी विधानसभा चुनावों के मतदान को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने गरबा पंडालों के लिए खास गीत तैयार कराया है। ”वोटिंग का त्योहार” के शीर्षक वाले इस गीत को शहर के सैकड़ों गरबा पंडालों में बजाया जा रहा है ताकि लोग मतदान के लिए प्रेरित हो सकें।

 

  • चुनावी मौसम में धूम मचा रहा एक गाना, क्या है खास?
  • लिरिक्स ईयर कैची, कैसे?

वोटर्स को जगाने के लिए गीत

 

 

कौन सा गीत, किसने रचा?

गरबा पंडालों के लिए विशेष गीत “वोटिंग का त्योहार” बज रहा है। गौरव साक्षी के लिखे इस गीत को ‘इंदौरी आर्टिस्ट’ नाम के समूह ने तैयार किया है। समूह के प्रमुख प्रबल जैन ने बताया,’हम चाहते हैं कि देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर मतदान में भी नंबर एक के पायदान पर रहे। इसलिए हमने गरबा पंडालों के लिए तीन दिन के भीतर खास गीत बनाया जिसके जरिये लोगों से वोट डालने की अपील की जा रही है।’

ताकि वोट की कीमत पहचानें

पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान 2018 में इंदौर के शहरी इलाके की पांच सीटों पर कुल 14.72 लाख मतदाता थे जहां औसतन 67 प्रतिशत मतदान हुआ था। मौजूदा विधानसभा चुनावों में इन पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 15.55 लाख लोगों को मताधिकार हासिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button