छत्तीसगढ़

जशपुर: कार में 50 किलो गांजा, 1 गिरफ्तार, 15 लाख का सामान भी जब्त

जशपुर। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार में गांजे की तस्करी कर रहे एक आरोपी को पकड़ा है। साथ ही 50 किलो गांजा भी जब्त किया गया है। दरअसल, थाना पत्थलगांव को 22-23 अक्टूबर की रात 2 बजे मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम चन्दागढ़ भैंसामुड़ा का रहने वाला भोजराज चौहान ओड़िसा की ओर से अपने बलेनो कार में गांजा की तस्करी कर बड़ा खेप पत्थलगांव की ओर ला रहा है।

सूचना पर हमराह स्टाॅफ एवं गवाहों के लुड़ेग (लिखनपारा) स्थित पुलिया के पास नाकाबंदी कर मारूती बलेनो कार सीजी 14 एम.क्यू 4883 के चालक को रुकवाया गया। संदेही के गाड़ी की तलाशी लेने पर 50 किलोग्राम कीमती 7 लाख 50 हजार रू. का गांजा जब्त किया गया।पूछताछ में आरोपी ने गांजा को ओड़िसा की ओर से लाना बताया। धारा 20 (बी) एनडीपीएस का अपराध दर्ज कर आरोपी भोजराज चौहान उम्र 29 साल निवासी चन्दागढ़ भैंसामुड़ा थाना पत्थलगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे, स.उ.नि. टेकराम सारथी, प्र.आर. लव कुमार चैहान, आर. 383 आशिशन प्रभात टोप्पो, आर. तुलसी रात्रे, आर. 169 पवन कुमार चैहान, आर. कमलेष्वर पैंकरा, आर. चन्द्रविजय पैंकरा की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button