देश
कर्नाटक के चिकबल्लापुर से दिल दहला देने वाले एक्सीडेंट की खबर : नेशनल हाईवे में टैंकर से टकराई एसयूवी, 4 महिलाओं समेत 12 की मौत
कर्नाटक के चिकबल्लापुर से दिल दहला देने वाले एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। जहां एक खड़े टैंकर में सामने से आ रही टाटा सूमो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल है। बताया जाता है कि हादसा इतना खतरनाक था कि मरने वालों के शव के कई टुकड़े हो गए थे। वहीं स्पॉट पर हर तरफ खून ही खून बिखरा था।
दरअसल, यह भीषण हादसा गुरुवार सुबह करीब 7 बजे के आसपास एनएच 44 पर चित्रावती ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के पास हुआ है। जहां हाइवे पर सड़क किनारे एक टैंकर खड़ा था। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही टाटा सूमो टैंकर से जा भिड़ी। एक्सीडेंट होते ही कार का अगले हिस्सा चकनाचूर हो गया। वहीं उसमें बैठी करीब 12 सावरियों की जान चली गई। बताया जाता है कि हदासा इतना खतरनाक था कि सवारियों को संभलवने तक का मौका नहीं मिला।


