छत्तीसगढ़

…जब खेत में किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी : हाथ में हसिया, सिर पर गमछा बांध पहुंचे कठिया गांव, की धान की कटाई, CM भूपेश, सिंहदेव समेत ये नेता भी रहे मौजूद, आप भी देखें फोटो….

रायपुर. राहुल गांधी आज नवा रायपुर के पास कठिया गांव में किसानों के बीच पहुंचे. जहां उन्होंने किसानों के साथ खेत में धान की कटाई की. राहुल ने कहा किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल. उन्होंने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम गिनाए. जिन्होंने किसानों को भारत में सबसे खुशहाल बनाया है. राहुल गांधी का कहना है कि ये छत्तीसगढ़ का एसा मॉडल है जिसे पूरे भारत में दोहराएंगे.

  • धान पर MSP 2,640 रुपये प्रति क्विंटल
  • 26 लाख किसानों को 23,000 करोड़ रुपये की इनपुट सब्सिडी
  • 19 लाख किसानों का 10,000 करोड़ रुपये का कर्जा माफ
  • बिजली का बिल आधा
  • 5 लाख कृषि मजदूरों को 7,000 रुपये प्रति वर्ष

     ImageImageImageImageImage

    Image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button