छत्तीसगढ़
CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- स्पेशल विमानों से CRPF की टीमें आई हैं, बड़े-बड़े बक्से भी लाए गए हैं, उसमें क्या है, निर्वाचन आयोग को जांच करनी चाहिए

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि स्पेशल विमानों से CRPF की टीमें आई है. सीआरपीएफ के वाहनों में बड़े-बड़े बक्से लाए गए हैं. जिसकी कहीं पर जांच नहीं की जा रही है. इन बक्सों में पैसा भी हो सकता है, सीआरपीएफ के वाहनों की भी जांच होनी चाहिए. निर्वाचन आयोग को इस पर संज्ञान में लेकर जांच करना चाहिए.


