क्राइमछत्तीसगढ़

बलरामपुर: मोर्निंग वॉक में गए रिटायर्ड आर्मी जवान की हत्या, 2 साल पहले ही अपने गृह ग्राम पहुंचा था जवान, जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर:  जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। जहां मोर्निंग वॉक में गए एक रिटायर्ड आर्मी के जवान की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। इस घटना के बाद से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करमडीहा का मामला बताया जा रहा है।

बता दें कि बलराम जिले में  बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करमडीहा के पास सुूबह मोर्निंग वाक में निकले क रिटायर्ड आर्मी के जवान की बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई है। जिसकी सूचनी मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंची। जांच में बताया गया कि मृतक जवान का नाम देवकुमार सिंह है। जो कि 2 वर्ष पूर्व ही रिटायर्ड होकर अपने गृह ग्राम पहुंचा था।मिली जानकारी अनुसार, जवान के रिटायर्ड होने के बाद वे DAV स्कूल में बतौर शिक्षक के पद पर पदस्थ था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर आरोपियों की तलाश कर रही है। अभी हत्या के क्यों और किस वजह से की गई इसका कारण अज्ञात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button