छत्तीसगढ़

CG Assembly Election 2023 : छत्तीसगढ़ लोकतंत्र के पर्व पर राहुल गांधी का ट्वीट, फिर याद दिलाई कांग्रेस की गारंटियां..

रायपुर।  आज छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है। पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है। 20 सीटों पर ये मतदान हो रहा है। छग में 90 मे से 20 विस सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डलेंगे। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इन 20 सीटों पर 233 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हैं। इनके अलावा 198 पुरुष, 25 महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 40,78,681 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में 19,93,937 पुरुष और 20,84,675 महिलाएं हैं। 69 अन्य मतदाता भी हैं।

राहुल गांधी ने की वोटिंग की अपील

CG Assembly Election 2023 : कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि जब इस्तेमाल करें अपना मताधिकार, याद रहे, छत्तीसगढ़ में फिर एक बार, कांग्रेस की भरोसे की सरकार। बता दें कि राहुल गांधी ने छग का दौरा किया था एवं जनता का आशीर्वाद लिया। तो वहीं राहुल गांधी ने कहा था कि इस बार भी छग में कांग्रेस की सरकार बनेगी। साथ बीजेपी के लिए कहा था कि बीजेपी के भ्रष्टाचार और भूपेश बघेल के भरोसे को जान चुकी है। इसलिए इस बार जनता फिर से कांग्रेस सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद देगी।

 

 

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ को गारंटी

कर्ज़ माफ 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदी भूमिहीनों को ₹10,000/वर्ष धान पर ₹3,200 MSP तेंदूपत्ता पर ₹6,000/बोरा तेंदूपत्ता के लिए ₹4000/वर्ष बोनस 200 यूनिट बिजली फ्री गैस सिलेंडर पर ₹500 सब्सिडी KG से PG तक मुफ्त शिक्षा ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज 17.5 लाख परिवारों को आवास जातिगत जनगणना।

 

इन सीटों पर सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान

मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर, कोटा।

इन सीटों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुनी, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button