छत्तीसगढ़

कोरबा: जिला पंचायत अध्यक्ष अपने ही पति से कर रहीं बगावत, जिस विधानसभा से पति लड़ रहे JCCJ से चुनाव, पत्नी ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए उसी सीट से मांगा वोट …

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे चुनावी प्रचार तेज होते जा रहा है. इस बीच गुरुवार को कटघोरा विधानसभा के बांकीमोंगरा में कांग्रेस की चुनावी आमसभा थी. इस चुनावी सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा कटघोरा विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर की चुनावी सभा में प्रचार करने पहुंचे थे.

इस दौरान कोरबा जिले के चारों विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मौजूद रहे. अतिथियों के आने से पहले कांग्रेस नेता कांग्रेस की जीत के लिए वोट मांग रहे थे. इस दौरान मंच पर मौजूद कोरबा जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर जब अपना पक्ष रखने माइक के पास पहुंची तो सबसे पहले कांग्रेस सरकार की खूबियां गिनाती रही. फिर अंत में वे पाली तानाखार विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार को जिताने जनता से वोट देने की अपील कर रही थी.

खास बात यह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर मंच से पाली तानाखार विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए वोट करने की अपील कर रही है. वहीं इनके पति छत्रपाल सिंह कंवर इसी विधानसभा से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे से विधानसभा प्रत्याशी बतौर चुनाव लड़ रहे हैं.

बता दें कि छत्रपाल सिंह कंवर कांग्रेस समर्थित नेता थे, मगर पाली तानाखार विधानसभा से कांग्रेस से चुनाव लड़ने की दावेदारी की थी, लेकिन कांग्रेस की ओर से इन्हें टिकट नहीं दी गई. पाली तानाखार विधानसभा से महिला कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया. टिकट न मिलने कांग्रेस पार्टी से बगावत करते हुए छत्रपाल सिंह कंवर जनता कांग्रेस में शामिल हो गए और जनता कांग्रेस पार्टी ने पाली तानाखार विधानसभा से उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है. अब इसी विधानसभा से पत्नी कांग्रेस के लिए वोट की अपील कर रहीं है. वहीं इसी विधानसभा से पति जनता कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि पति-पत्नी अपनी पार्टी को जिता पाते हैं कि नहीं या कहीं ये पत्नी का पति के खिलाफ सियासी बगावत तो नहीं?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button