कोरबा: मितानिन ने महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, डॉक्टरों में जमकर आक्रोश

कोरबा : Korba Medical College News : बीते कुछ समय से डॉक्टर्स के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। आए दिन प्रदेश के किसी न किसी अस्पताल से विवाद की खबरे सामने आती रहती है। कई बार डॉक्टर्स और स्टाफ आपस में भीड़ जाते हैं, तो कई बार मरीज के परिजन और डॉक्टरों के बीच विवाद हो जाता है, लेकिन इस बार मामला कुछ और ही है। इस बार एक मितानिन ने महिला डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। इस घटना के होने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई घटना
Korba Medical College News : मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल का है। यहां मितानिन ने प्रसव रूम का वीडियो बनाने से मना करने पर महिला डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना के बाद डॉक्टरों में जमकर आक्रोश दिखाई दे रहा है। महिला डॉक्टर ने सिविल लाइन थाने में मितानिन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंच गई और मामले की जांच की कर रही है।



